Monday, May 12, 2025

देवबंद में कार की टक्कर से हुई बाइक सवार किशोर की मौत,दूसरा घायल

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद-स्टेट हाईवे पर तेज गति से अनियंत्रित दौड़ रही कार की टक्कर से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरा किशोर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन देवबंद पहुंचे। दोनों किशोर मदरसा छात्र हैं।
https://royalbulletin.in/in-muzaffarnagar-the-painful-death-of-a-young-mans-face-to-face-in-muzaffarnagar/323793
जानकारी के अनुसार सहारनपुर के थाना जनकपुरी निवासी गांव सिंभालकी के 16 वर्षीय काशिफ पुत्र महबूब और उसका साथी 15 वर्षीय उमामा पुत्र मसरूर राजूपुर निवासी अपने साथी को छोडने के लिए बाइक से आए थे। साथी को छोड़ जब वह वापस लौट रहे थे तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते उनकी बाइक सड़क पर गिर गई और सड़क पर सिर लगने से दोनों छात्र गंभीर घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की सूचना पर  उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने काशिफ को मृत घोषित कर दिया। जबकि उमामा को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन सीएचसी पहुंच गए।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय