Saturday, April 19, 2025

शामली में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव,पुलिस जांच में जुटी

शामली। जनपद में सुबह होते ही उस वक्त सनसनी फ़ैल गई। जब एक महिला का शव उसी के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जहा महिला के दोनो हाथ बंधे हुए थे। जिसके चलते महिला की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियांन का है। जहा शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया। जब मोहल्ले की रहने वाली महिला रीता का शव उसके घर में ही फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।मोहल्ले के लोगो द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला के शव को फांसी के फंदे से उतरवाया। बताया जा रहा है कि फांसी के फंदे पर लटके महिला के शव के दोनो हाथ बंधे हुए थे। जिसके चलते महिला की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया की सुबह के समय महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका होने की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। महिला के शव के दोनो हाथ आगे की ओर बंधे हुए थे। जिससे प्रतीत हो रहा है की महिला की हत्या की गई है। महिला के तीन बच्चे है और उसका पति हरियाणा राज्य में काम करने के लिए जाता है।मृतक महिला के तीन बच्चे है। पुलिस ने महिला के शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है और मृतक महिला के पति से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  शामली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शिव सेना का मोर्चा, CM के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय