Monday, May 20, 2024

मेरठ में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष,13 लोग घायल,सात लोगों पर मुकदमा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में कश्यप समाज और समुदाय विशेष के परिवार के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गणेशपुर गांव में देर शाम कश्यप समाज और समुदाय विशेष के लोगों के बीच रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें 13 लोग घायल हुए थे।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। बीट प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार ने दोनों पक्षों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि गांव गणेशपुर में दो समुदायों के मध्य झगड़ा होने की सूचना पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रथम पक्ष सौरभ पुत्र कुसमपाल, सुमित पुत्र पप्पू उर्फ गजेंद्र, अमरपाल पुत्र तेजपाल, प्रवीन पुत्र गजेंद्र व 8-10 अज्ञात तथा दूसरे पक्ष के सलमू पुत्र वसीर, आस मोहम्मद पुत्र सलमू, इमरान पुत्र कल्लू व 8-10 अज्ञात के मध्य एक-दूसरे के ऊपर गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों व बलकटी से लैस होकर हमला कर रहे थे। उपरोक्त दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में आक्रोशित थे। उन्होंने दोनों पक्षों को मौके पर समझाने व रोकने का प्रयास किया, परंतु वह नहीं माने और अधिक उग्र होकर लाठी डंडों से एक-दूसरे के घरों के दरवाजे व खिड़कियों पर पत्थरबाजी की।

 

जिससे दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस बल द्वारा आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की गई तो पुलिस बल के साथ भी धक्का-मुक्की करते हुए पथराव किया। इस घटना से गणेशपुर में अफरा-तफरी एवं भय का माहौल पैदा हो गया। उच्च अधिकारियों को यथास्थिति से अवगत कराते हुए अतिरिक्त्त पुलिस बल की मांग की। थाना प्रभारी विजय बहादुर दर्जनों पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के कुछ लोग भाग गए। गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय