Saturday, April 26, 2025

आगरा में निकाह के दो घंटे बाद दूल्हे ने बोला तीन तलाक, लड़कीवालों ने जोड़े हाथ,मांगी मिन्नतें

आगरा। ताजगंज स्थित एक मैरिज होम में दो बहनों का निकाह हुआ। जहा एक की विदाई हो गई। और दूसरी की विदाई से पहले ससुरालियों ने कार और जेवरात की मांग रख दी। लड़की पक्ष ने मिन्नतें कीं। हाथ जोड़े, लेकिन ससुराली नहीं माने। दूल्हा भी रिश्तेदारों के सामने ही दो घंटे बाद तीन बार तलाक बोलकर चला गया।

वही ढोलीखार, मंटोला निवासी कामरान वारसी ने बताया कि बुधवार को उसकी दो बहनों गौरी और डौली का निकाह फतेहाबाद रोड स्थित प्रियांशु गार्डन में हुआ। शादी में बहनों को गृहस्थी का सामान, जेवरात, कैश, दावत पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए गए। धूमधाम से बरात चढ़ी। पहले गौरी का निकाह पढ़ा गया। गौरी दूल्हे अमन के साथ विदा हो गई। इसके बाद तड़के चार बजे डौली का निकाह हुआ। इसके बाद उसकी दूल्हे आसिफ के साथ विदाई की बारी आई। दूल्हे के परिजन ने कार की डिमांड कर दी। परिवार के लोगों के समझाने पर भी विदाई के लिए तैयार नहीं हुए। हंगामा होते देखकर दूल्हे के अधिकांश परिजन वहां से चले गए। चंद रिश्तेदार के साथ दूल्हा आसिफ रुका हुआ था। वह भी सुबह 6 बजे वो दुल्हन डौली के सामने तीन बार तलाक बोलकर चला गया।

 

[irp cats=”24”]

कामरान की सूचना पर मैरिज होम पर पुलिस पहुंची। मामले में नाला चूनपचान, नाई की मंडी निवासी आसिफ, मुन्नी, परवेश, सलमान, रुखसार, नजराना और फहरीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय