Sunday, April 13, 2025

मेरठ में घर खरीदने का सुनहरा मौका, करोड़ों के आवास होंगे नीलाम

मेरठ। सपा सरकार में मेडा की ओर से विभिन्न योजनाओं में बनाए गए आवास अब नीलाम करने तैयारी है। लोहिया नगर और शताब्दी नगर योजना में बनाए गए इन आवासों को ‘जैसा है, जहां है’ की तर्ज पर इन अर्धनिर्मित आवासों को ई-ऑक्शन के जरिए नीलाम किया जाएगा। जमीन और भवन निर्माण के सहित इन आवास की कीमत करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों योजनाओं में बनाए गए इन आवासों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। अब तक ठेकेदार का भी पूरा भुगतान नहीं हो पाया है।

 

शताब्दी नगर में 570, लोहिया नगर में 305 आवास बनाए गए। इन आवासों की खरीदारी के लिए एक भी खरीदार नहीं मिला था। इसके अंतर्गत लोहिया नगर के पॉकेट में 85 फ्लैट टाइप ए के बनाए गए हैं, जबकि 100 फ्लैट टाइप बी और 120 फ्लैट सी टाइप के भी हैं। इसके अलावा शताब्दी नगर सेक्टर 4 में 120 फ्लैट टाइप ए 170 फ्लैट टाइप बी तथा 280 फ्लैट ब्लॉक सी में निर्मित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  विद्यालय शिक्षा का मंदिर हैं या मुनाफाखोरी के अड्डे? कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन  
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय