Thursday, April 17, 2025

बिहार में लालू के करीबी सुभाष यादव गिरफ्तार,ईडी को छापेमारी के दौरान दो करोड़ मिला कैश

पटना। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी कारोबारी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यादव के छह ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी।

 

सूत्रों का कहना कि सुभाष यादव और उनके करीबी सहयोगियों से जुड़े पटना के छह परिसरों में ईडी की तलाशी में भ्रष्टाचार के महत्वपूर्ण सबूत मिले थे। इस दौरान दो करोड़ रुपए नकद और कई दस्तावेज बरामद किए गए। इसके बाद सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि ईडी के किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

 

सुभाष यादव बिहार में बालू कारोबारी हैं। वह मेसर्स ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। यह कंपनी शुरू से ही विवादों में रही है। सुभाष राजद के साथ जुड़े हैं। उन्होंने झारखंड के चतरा से वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।

यह भी पढ़ें :  रूस ने मोदी को भेजा विजय दिवस परेड का न्योता, राजनाथ करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय