Sunday, May 19, 2024

नौसेना ने सोमाली समुद्री डाकुओं के जहाज लूटने के प्रयास को किया नाकाम

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना ने सोमाली समुद्री डाकुओं से अपहृत जहाज को बचाकर उनके लूटने के प्रयास को नाकाम कर दिया।

नौसेना ने शनिवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि 14 दिसंबर 2023 को सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत जहाज एक्स-एमवी रुएन को भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने शुक्रवार को खोज निकाला, लेकिन जहाज पर मौजूद लुटेरों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद, भारतीय नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार आत्मरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान, नौसेना ने जहाज पर सवार समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने और जहाज तथा उनके द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों को रिहा करने के लिए कहा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस प्रकार नौसेना ने सोमाली समुद्री डाकुओं से अपहृत जहाज को बचाकर उनके लूटने के प्रयास को नाकाम कर दिया। नौसेना ने कहा कि वह समुद्री सुरक्षा और क्षेत्र में नाविकों की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय