Sunday, April 13, 2025

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने रेनाई जिओ में ‘फिलीपींस की घुसपैठ’ पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया

बीजिंग। चीन का कहना है कि रेनाई जिओ के पास समुद्री क्षेत्र में चीनी तट रक्षक (सीसीजी) के जहाजों ने 23 मार्च को उन फिलीपींस के उन जहाजों को नियंत्रित करने और निष्कासित करने के उपाय किए, जिन्होंने अवैध रूप से क्षेत्र में रुकते हुए फिलीपीन युद्धपोत को आपूर्ति सामग्री भेजने का प्रयास किया था।

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू छ्येन ने कहा कि 23 मार्च को फिलीपींस के कई जहाज चीन के रेनाई जिओ से सटे समुद्री सीमा में घुस गये और वहां अवैध रूप से रुकते हुए फिलीपीन युद्धपोत को आपूर्ति सामग्री भेजने की कोशिश की। चीनी तट रक्षक ने कानूनों व विनियमों के अनुसार फिलीपीन जहाजों को नियंत्रित करने और निष्कासित करने के उपाय किए, जिससे फिलीपींस के उल्लंघन और उकसावे का प्रयास असफल रहा। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरी तरह से फिलीपींस के उकसावे के कारण हुई थी और चीन द्वारा इस घटना से निपटना उचित, कानूनी और पेशेवर है।

प्रवक्ता ने जोर दिया कि रेनाई जिओ समेत नांशा द्वीप समूह और इसके निकटवर्ती जल पर चीन की निर्विवाद संप्रभुता है। चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन नहीं किया जा सकता। चीन वार्ता के माध्यम से फिलीपींस के साथ विवाद को उचित रूप से हल करने का इच्छुक है। यदि फिलीपींस बार-बार चीन की सीमा को चुनौती देता है, तो चीन अपनी प्रादेशिक संप्रभुता और समुद्री अधिकारों व हितों की मजबूती से रक्षा के लिए दृढ़ एवं निर्णायक कदम उठाना जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रपति मुर्मू का पुर्तगाल में राजकीय दौरा शुरू, गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय