Wednesday, May 14, 2025

तमिलनाडु में MDMK सांसद ए गणेशमूर्ति का निधन,चार दिन पहले चुनाव टिकट ना मिलने पर खाया था जहर!

चेन्नई। तमिलनाडु के इरोड लोकसभा क्षेत्र से एमडीएमके सांसद ए. गणेशमूर्ति (76) का गुरुवार सुबह कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। लोकसभा का टिकट नहीं मिलने से वह परेशान थे। उन्होंने रविवार को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

 

बताया गया है कि उन्होंने जहर निगल लिया था। उन्हें पहले इरोड के एक निजी अस्पताल ले जाया गया और वहां प्राथमिक उपचार प्रदान कर कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। उनकी हालत तभी से गंभीर बनी हुई थी। वह तीन बार लोकसभा के लिए चुने गए।

 

 

द्रमुक ने कहा है कि उनके पार्थिव शरीर को इरोड के पेरियार नगर स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा। उसे वहां सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय