Sunday, April 27, 2025

बसपा ने प्रथम चरण में मतदान के लिए स्टार प्रचारकों के नाम किए घोषित,मुजफ्फरनगर निवासी व सहारनपुर मंडल कोर्डिनेटर पुष्पांकर पाल भी सूची में शामिल

 

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए स्टार प्रचारकों के नाम घोषित किए है। इसमे मायावती के साथ जिले और मंडल के नेताओं को भी शामिल किया है। मुजफ्फरनगर निवासी व सहारनपुर मंडल कोर्डिनेटर पुष्पांकर पाल भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

[irp cats=”24”]

 

पत्र जारी कर निर्वाचन आयोग को अवगत कराया है कि देश में 18वीं लोकसभा आमचुनाव के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में दिनाँक 19 अप्रैल, 2024 को प्रथम चरण के मतदान हेतु बहुजन समाज पार्टी के महानुभाव 20 लोग मुख्य रूप से चुनाव प्रचारक होंगे। इन्हें प्रथम चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारक की श्रेणी प्रदान की जाए।

 

यह है स्टार प्रचारक:

 

सुश्री मायावती, आकाश आनन्द, सतीश चन्द्र मिश्रा, विश्वनाथ पाल, मुनकाद अली, रामकुमार गौतम, समसुद्दीन राईन, सूरज सिंह जाटव, सतपाल पीपला, नरेश गौतम, सुरेश आर्या, रवि सहगल, रणविजय सिंह, जाफर मलिक, विजय सिंह, पुष्पांकर पाल, सतपाल सिंह, हरपाल सिंह ,रामसनेही गौतम, ब्रह्मस्वरूप सागर के नाम शामिल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय