Wednesday, April 30, 2025

महोबा में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़,तीन गिरफ्तार

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अवैध रुप से संचालित असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करके उसके कथित संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

 

[irp cats=”24”]

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बरात पहाड़ी गाँव के निकट आबादी से दूर सूनसान इलाके में स्थित एक झोपडी में छापा मारकर शस्त्र कारखाने को पकड़ा जहाँ अवैध रूप से असलहे तैयार किये जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 12 बोर, 315 बोर के तमंचे,12बोर एक नाली का एक बंडल, जिन्दा कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किये है।

 

 

उन्होने बताया कि छापे में कारखाने के तीन संचालको राजू विश्वकर्मा ,संतोष कुमार एवं ब्रज गोपाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध असलहो की मांग बढ़ जाने के चलते इनका जोर शोर से निर्माण शुरू किये जाने की बात स्वीकार की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय