Tuesday, April 29, 2025

मायावती के घर 26 मार्च को बजेगी शहनाई, हर ज़िले से केवल 25 समर्पित नेताओं को मिलेगा शादी का न्यौता !

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती के भतीजे आकाश आनंद 26 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

आकाश की होने वाली दुल्हन बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा है।

वह पेशे से डॉक्टर हैं और हाल ही में सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, हर जिले से बसपा के 25 वरिष्ठ और समर्पित सदस्यों को शादी में आमंत्रित किया जाएगा। समारोह नोएडा या गुरुग्राम के रिसॉर्ट में होंगे।

[irp cats=”24”]

सूत्रों ने कहा कि रिसेप्शन बाद में लखनऊ और दिल्ली में आयोजित किया जा सकता है, इसमें अन्य दलों के शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

आकाश के होने वाले ससुर अशोक सिद्धार्थ उत्तर प्रदेश के फर्रखाबाद से ताल्लुक रखते हैं और पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर है,अशोक सिद्धार्थ को मायावती के सबसे विश्वस्त नेताओं में से एक माना जाता है, बसपा की तरफ से 2016 में उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया गया था।

आपको बता दें कि आकाश ने लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन  MBA की पढ़ाई की है,इसके बाद 2017 में भारत आकर वे राजनीति में सक्रिय हो गए। सबसे पहले उन्हें अपनी बुआ मायावती के साथ सहारनपुर की रैली में देखा गया था, इसके बाद उन्हें पार्टी का नेशनल को-ऑर्डिनेटर भी बनाया गया था. इसके साथ ही वे अपने होने वाले ससुर के साथ आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सहित कई प्रदेशों का दौरा भी कर चुके हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय