Saturday, April 19, 2025

होलिका दहन को लेकर पंडितों में मतभेद, अलग-अलग समय पर जलाई जायेगी होली

मथुरा – होलिका दहन के समय के संबंध में ब्रजभूमि के पंडितों में मतभेद होने के कारण मथुरा वृन्दावन समेत ब्रज के अन्य तीर्थस्थलों में होली अलग अलग समय पर जलाई जाएगी।


बल्लभकुल सम्प्रदाय के मन्दिरों के बाहर इस बार होली सात मार्च को सुबह छह बजे जलाई जाएगी क्योंकि इसके बाद ठाकुर जी की सेवा पूजन में व्यवधान पड़ेगा।

द्वारकाधीश मन्दिर के ज्योतिषाचार्य अजय कुमार तैलंग के अनुसार गृहस्थों के लिए होली जलने का समय सात मार्च को शाम छह बजकर 31 मिनट से लेकर आठ बजकर 58 मिनट पर कर सकते हैं। उन्होने कहा कि इस दो घंटे 27 मिनट के पूजन के दौरान भद्रा नही होगा।


बांकेबिहारी मन्दिर में सेवायत आचार्य ज्ञानेन्द्र किशोर गोस्वामी के अनुसार मन्दिर के आसपास छह मार्च को रात 12 बजकर 18 मिनट से एक बजकर 30 मिनट के बीच होली जलाई जाएगी। वृन्दावन के मशहूर पंडित विष्णुकांत शास्त्री के अनुसार  होली छह मार्च को सुबह सवा पांच बजे जलाई जाएगी।

गोवर्धन में जहां सात मार्च की शाम सात बजे ,बरसाना में छह मार्च की शाम, नन्दगांव में सात मार्च की शाम एवं गोकुल तथा बल्देव में सात मार्च की शाम होली जलाई जाएगी।

यह भी देखा जा रहा है कि किसी तीर्थस्थल के एक भाग में छह मार्च की सुबह तो दूसरे भाग में सात मार्च की शाम को होली जलेगी।

यह भी पढ़ें :  मथुरा में महिला ब्यूटी पार्लरों में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर रोक की मांग, मुख्यमंत्री को पत्र
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय