Monday, May 20, 2024

मेरठ में दिखे पंजों के निशान, वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ जनपद में एक बार फिर तेंदुआ देखा गया है। वहीं, तेंदुआ होने की सूचना से पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया गया कि कंकरखेड़ा में तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं। वहीं एक गोवंश घायल अवस्था में मिला है। कहा जा रहा है कि तेंदुए ने उसे अपना शिकार बनाने का प्रयास किया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में कासमपुर नाले के पास वन विभाग की टीम में शनिवार सुबह तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ वन विभाग टीम के साथ रही। कुछ जगह पर पंजे के निशान वन विभाग की टीम को मिले। लेकिन वह स्पष्ट नहीं हो सके।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय