Saturday, April 26, 2025

मेरठ में किराएदार के खिलाफ धरने पर बैठी महिला, घंटों हंगामा

मेरठ। कंकरखेड़ा की वैष्णो धाम कॉलोनी में एक महिला अपने ही फ्लैट के बाहर किराएदार के खिलाफ धरने पर बैठ गई। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर कई घंटे तक हंगामा किया।

 

कंकरखेड़ा निवासी सोनिका ने बताया कि उसकी शादी 11 वर्ष पूर्व पल्हैड़ा निवासी सचिन से हुई थी। शादी के बाद दो बेटे हुए। लगभग चार वर्ष पूर्व सचिन की मौत हो गई थी। इसके बाद ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। महिला के मुताबिक उसके पति के नाम पर वैष्णो धाम कॉलोनी में एक फ्लैट है। इसे विवाहिता ने किराए पर दे रखा था। वह खुद गणपति विहार में किराए पर रह रही थी।

[irp cats=”24”]

 

 

महिला फ्लैट पर पहुंची। उसने किरायेदारों को मकान खाली करने के लिए कहा, मगर किरायेदारों ने इससे इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। हंगामा की सूचना पर डायल-112 और थाना पुलिस पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि किराएदार को कई दिन पूर्व ही मकान खाली करने के लिए कह दिया गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय