Thursday, June 6, 2024

बीपीएल ने दिल्ली की दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नई दिल्ली। भारतीय लिबरल पार्टी (बीपीएल) ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। फिलहाल उत्तर पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक से उम्मीदवारों की घोषणा की है। बीपीएल ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकगीत गायक संजीव पाण्डेय को मैदान पर उतारा है। चांदनी चौक से पशुपति अखाड़ा के महामंडलेश्वर योगेन्द्र सिंह उर्फ योगी माथुर को टिकट दिया है। यह जानकारी पार्टी की विज्ञप्ति में दी गई है।

 

भारतीय लिबरल पार्टी अध्यक्ष डॉ. मुनीश रायजादा ने कहा है कि बीपीएल का मकसद अच्छा प्रशासन लाना और भ्रष्टाचार खत्म करना है। पार्टी साफ-सुथरी राजनीति करने और दिल्ली प्रदेश में सुशासन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. रायजादा ने योगी माथुर को दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष भी मनोनीत किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
53,342SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय