Monday, May 19, 2025

दिल्ली की सरकार बदले तो प्रदेश सरकार को हटाने में होगी आसानी : शिवपाल यादव

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। जसवंतनगर में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप लोग दिल्ली की सरकार बदलवाने का काम कर दो तो प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकार की पटरियों को उखाड़ने में आसानी हो जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि देश की संपत्तियों को पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। भाजपा संविधान बदलने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि सुना है जसवंतनगर में कोई संत जैसे कपड़े पहने हुए बाबा आए थे। लेकिन, उन्हें संतों जैसा ज्ञान नहीं है। अगर संत होते तो सत्य नारायण की कथा में वितरित किए जाने वाले प्रसाद को चूरन नहीं बोलते।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की परीक्षाओं के पर्चे लीक हो रहे हैं, अफसर ऐसे लोगों को पकड़ नहीं पा रहे हैं। यह लोग आज तक किसी भी नौजवान को नौकरी नहीं दे पाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय