Sunday, September 8, 2024

नोएडा में पति ने महिला के सिर पर ईंट से किया वार, मौत

नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के सिर पर ईंट मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां पर आज सुबह महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार महिला का पति शराब पीने का आदी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय सुनीति ने बताया कि थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली रीमा उर्फ प्रतिभा गिरी उम्र 27 वर्ष को उसके पति हरेंद्र गिरी मूल निवासी जनपद फैजाबाद ने सोमवार की देर रात को सोते समय महिला के सिर पर्र इंट मार दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां पर आज सुबह महिला की मौत हो गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला का पति हरेंद्र गिरी शराब पीने का आदि है। महिला शराब पीने को लेकर विरोध करती थी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद रहता था। सोमवार के दोपहर को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं के ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय