Monday, April 21, 2025

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की अपील पर पांच कर्मचारियों का तबादला रद्द

मुरादाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री शलभ सिंह ने गुरुवार को बताया कि कुछ दिन पहले हरदोई के पांच ट्रैकमैनों का ट्रांसफर रेल प्रशासन ने शफीपुर सेक्शन से हरदोई सेक्शन में कर दिया था। यूनियन के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने डीईएन द्वितीय से वार्ता कर इन स्थानांतरण आदेशों को निरस्त कराया।

मंडल मंत्री ने आगे कहा कि ट्रैकमैन अपनी ड्यूटी पर बहुत अधिक श्रम करते हैं। यूनियन उनके हितों के लिए हमेशा आवाज उठाती रहेगी। संगठन ने रेल प्रशासन से अपील की है कि सिग्नल और संचार विभाग में तैनात दिव्यांग और विधवा महिला कर्मचारियों के ट्रांसफर भी रद्द किए जाएं।

यह भी पढ़ें :  मायावती ने 16 अप्रैल को बुलाई बड़ी बैठक, भतीजे आकाश को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी !
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय