Sunday, April 13, 2025

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत 

सहारनपुर। सहारनपुर में तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद स्कूटी समेत किशोर 10 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे में किशोर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून चौक पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना बीती देर रात हुई।
खानआलमपुरा निवासी अमजद का बेटा फरहान (17) काम से लौटकर अपने घर जा रहा था। देहरादून चौक पर तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी करीब 10 फीट दूर जाकर गिरी। इसके बाद कार सवार ने अपनी कार को रोक लिया। वहीं, हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन युवक को हायर सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, बाद में मृतक के परिजनों ने तहरीर वापस ले ली और बिना कार्रवाई की शव अपने साथ ले गए।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में नशे के सौदागर का भंडाफोड़, दो करोड़ की स्मैक जब्त
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय