Tuesday, May 20, 2025

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने पत्नी के साथ किया मतदान,कहा-मतदाताओं में बेहद उत्साह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने पत्नी के साथ लखनऊ लोकसभा क्षेत्र में रामआसरे पुरवा हुसडिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया। मतदान के बाद पुलिस महानिदेशक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में सुबह से अभी तक सकुशल मतदान हो रहा है। मैंने भी अपना मतदान कर दिया है।

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रदेश के 21 जनपदों में 14 संसदीय क्षेत्र में मतदान शांति पूर्वक चल रहा है। पूर्व में भी चार चरणों में भी मतदान शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 10 हजार संख्या में निरीक्षक, उपनिरीक्षक और पुलिस अधिकारियों को पांचवें चरण में तैनात किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि मतदाताओं में बेहद उत्साह है। लोकतंत्र के पर्व को मनाने के लिए हर वर्ग का मतदाताओं अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केन्द्र पहुंच रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस के हमारे जवान भी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह से तैनात है। हर प्रकार की गतिविधि पर उत्तर प्रदेश पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय