Wednesday, April 23, 2025

गाजियाबाद में भाजपा पार्षद ने पति-पत्नी को पीटा,सिगरेट के पैसे मांगने पर भड़का,खोखा भी तोड़ा

गाजियाबाद। महानगर में भाजपा पार्षद पर खोखा संचालक दंपती को मारपीट कर घायल करने का आरोप है। आरोप है कि भाजपा पार्षद ने दंपती का खोखा भी तोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि भाजपा पार्षद ने खोखा से सिगरेट खरीदी थी। महिला ने जब भाजपा पार्षद से सिगरेट के पैसे मांगे तो उसके और पति के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि घटना 19 मई की है। भाजपा पार्षद और उसके साथियों के साथ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

 

डब्ल्यूएसएम माल के पास राम उदगम यादव अपनी पत्नी सीता देवी के साथ खोखा लगाते हैं। जिसमें कोल्ड ड्रिंक, पानी और नमकीन के अलावा गुटखा और सिगरेट बेचते हैं। दर्ज एफआईआर में पीड़िता सीता देवी ने लिखवाया है कि भाजपा पार्ष सुधीर कुमार हर महीने छह हजार रुपए की डिमांड करता है। नहीं देने पर खोखा हटवाने की धमकी देता है।

[irp cats=”24”]

 

आरोप है कि देर शाम भाजपा पार्षद सुधीर कुमार अपने कुछ साथियों के साथ वहां पर आए। इस दौरान उन्होंने सिगरेट ली। महिला सीता ने जब सिगरेट के पैसे मांगे तो उनके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव में आए पति के साथ भी मारपीट की। भाजपा पार्षद के साथ आए उसके साथियों ने खोखा में तोड़फोड़ करके उसको पलट दिया। मामले में थाना साहिबाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि भाजपा पार्षद को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय