Sunday, April 27, 2025

लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली से बदमाश घायल, साथी फरार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार तड़के दो बदमाशों और चिनहट पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

चिनहट पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश की पहचान हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी के रूप में हुई है। उसका साथी शेखर कौशल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। बदमाश नितिन अपने साथी के साथ देवा रोड पर होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह बचने के लिए दयाल फार्म को ओर भागा। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।

 

[irp cats=”24”]

 

जवाबी कार्यवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो वह घायल हो गया। इसी बीच उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से कार, पिस्टल और गोलियां मिली। 19 मई को वर्चस्व की लड़ाई में नितिन ने कार सवार लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश में थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय