Sunday, September 8, 2024

हरियाणा: पांच सीट पर कांग्रेस, चार पर भाजपा व एक पर आआपा आगे

चंडीगढ़। हरियाणा की दस लोकसभा सीटों में अब तक हुई मतगणना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। राज्य की पांच सीटों पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरूण मुलाना 21 हजार 417 वोटों से, सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा 35 हजार वोट से, सोनीपत से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी 3277 वोट से, रोहतक से कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा 32 हजार 252 वोट से, गुरुग्राम से कांग्रेस के राज बब्बर 23 हजार 752 वोट से आगे चल रहे हैं।

हिसार लोकसभा से भाजपा के रणजीत चौटाला 4787 वोट से, करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 10 हजार 721 वोट से, भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा से धर्मबीर 7902 वोट से, फरीदाबाद लोकसभा हलके से भाजपा के 6776 वोट से आगे चल रहे हैं। कुरूक्षेत्र लोकसभा से आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता भाजपा के नवीन जिंदल के मुकाबले 2692 वोट से आगे चल रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय