Saturday, September 28, 2024

एनडीए गठबंधन बैसाखी पर चलने वाली सरकार : संजय सिंह

नोएडा। गुरूवार को नोएडा में आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक राज्यसभा सांसद संजय कुमार सिंह अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, 14 जुलाई को लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन, हर माह जिले में सांसद के साथ कार्यकताओं की बैठक सहित प्रदेश में व्याप्त समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद सेक्टर-11 स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद संजय कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए है। एक प्रशन के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि भारत की सेना में अग्निवीर के जरिए ठेके पर जवान भर्ती किए गए। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती ठेके पर होने जा रही है। यह देश और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के साथ मजाक है। यूपी में इससे पहले पुलिस भर्ती पेपर लीक से 60 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद हुआ। अभी इसकी जांच जांच चल ही रही थी कि अब ठेके पर पुलिस की भर्ती होने वाली है।
आप सांसद संजय सिंह ने गठबंधन सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन सरकार बैसाखी पर चलने वाली सरकार है, जो छह महीने भी नहीं चलेगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का फैजाबाद की सीट पर हारने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि शिव शंकर दयालु हैं, लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने दुष्टों का नाश किया है। वह किसी को नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने तो रावण के अहंकार तक का नाश किया था। श्रीराम ने रावण की लंका जला दी थी। अयोध्या में भाजपा की हार पर कहा कि ये चुनाव हार गए तो अयोध्यावासियों को कोस रहे हैं। यह अयोध्या के लोगों का अपमान है।
एक अन्य सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि पहले परीक्षाओं के लगातार पेपर लीक हुए। इसके बाद पीसीएस-जे परीक्षा की कॉपी बदलने का मामला सामने आया। अब नीट में धांधली उजागर हुई है। नीट में खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ। एक कोचिंग सेंटर के परीक्षार्थियों को 720 अंक मिले, लेकिन 718, 719 अंक मिलने का मतलब समझ में नहीं आया। नीट में एक सवाल का उत्तर नहीं देने पर चार और गलत जवाब पर पांच अंक कटता है। ऐसे में 718, 719 नंबर मिल ही नहीं सकता, लेकिन नीट में दिया गया। नीट में धांधली कर 24 लाख नौजवानों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया।
उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में डेढ़ करोड़ नौजवान अलग-अलग परीक्षाओं में धांधली के शिकार हुए। इनमें 60 लाख नौजवान उत्तर प्रदेश के हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) पंकज अवाना, प्रदेश प्रवक्ता संजीव निगम सहित भारी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय