Sunday, May 28, 2023

यूपी में 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले, दिनेश चंद्र सहारनपुर के नए डीएम बने

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सहारनपुर के  डीएम को बदल दिया गया है। बहराइच के डीएम दिनेश चंद्र सिंह को सहारनपुर का नया डीएम बनाया गया है।

- Advertisement -

देवीपाटन मंडल के कमिश्नर महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को बदल दिया गया है।  अब योगेश्वर राम मिश्र  देवीपाटन के मण्डलायुक्त बने हैं। इसके अलावा राजभवन से कल्पना अवस्थी हटाई गई हैं और उनकी जगह सुधीर बोबड़े भेजे गए हैं।  वे राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव बने है,  सहारनपुर के डीएम अखिलेश सिंह  का भी स्थानांतरण हुआ है, उन्हें  बस्ती का मंडलायुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा को वेटिंग में भेजा गया है। इसके अलावा दो जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए है। अखिलेश सिंह की जगह दिनेश चंद्र को सहारनपुर जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है वही मोनिका रानी का तबादला करते हुए उन्हें जिलाधिकारी बहराइच बनाया गया है।

- Advertisement -

 

 

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय