Sunday, September 29, 2024

हाथरस में योगेश उपाध्याय की हत्या से ब्राह्मण समाज आक्रोशित, शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

हमीरपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद हाथरस के जिलाध्यक्ष पंडित योगेश उपाध्याय की हत्या के विरोध में हमीरपुर के ब्राह्मण समाज आक्रोशित हैं। रविवार को यहां ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने हत्याकांड की निंदा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हाेंने कहा कि यदि सरकार ने इस कांड के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की तो पूरे प्रदेश का ब्राह्मण सड़कों पर उतरेगा।

हमीरपुर शहर में नगर पालिका परिषद की अम्बेडकर पार्क में आज तपती धूप के बीच अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वाधान में शोकसभा का आयोजन किया गया। परिषद के प्रमुख दीपक मिश्रा, रमाकांत शुक्ला, युगांक मिश्रा, मोहित द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, आशुतोष त्रिपाठी, आशुतोष शुक्ला समेत तमाम ब्राह्मणों ने हाथरस हयाकांड की निंदा करते हुए शोक व्यक्त किया। ब्राह्मण समाज के हाथरस जिलाध्यक्ष योगेश उपाध्याय को शोकसभा में सभी ने श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

शोकसभा में दीपक मिश्रा ने कहा कि हाथरस में ब्राह्मण समाज के प्रमुख नेता की हत्या से जनपद का ब्राह्मण समाज आक्रोशित है। उन्हें आज शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई है। मंगलवार को उच्चाधिकारियों के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। सरकार को इस कांड के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई करने के साथ ही मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की जाएगी। यदि सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतरेगा।

 

रमाकांत शुक्ला ने कहा कि आज प्रदेश के 75 जिलों में शोकसभा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग अब ऐसी घटना को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय