Tuesday, April 15, 2025

सहारनपुर में दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस टीम ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित की लिखित तहरीर पर पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
मिली जानकारी के अनुसार थाना जनकपुरी प्रभारी के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के उ0नि0 रनपाल सिंह, उ0नि0 राजपाल सिंह, कां0 रोहित सैन, कां0 अनिल कुमार, कां0 साहुल ने मुखबिर की सूचना पर सादिक पुत्र सिक्का उर्फ सगीर, मोईन पुत्र तौहीद निवासीगण मो० नई बस्ती खानआलमपुरा थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा दोनो अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
बता दें कि वादी दिव्य प्रकाश भारती पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी दभेडी थाना थानाभवन जनपद शामली ने एक लिखित तहरीर देकर छात्रो के साथ मारपीट, जाति सूचक शब्द, गाली-गलौच करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 89/2024 धारा 147/323/504/506 भादवि व 7 सी.एल. एक्ट व 3 (2) (5) क एससी/एसटी एक्ट में मामला पंजीकृत कराया था। जिसके बाद पुलिस ने आज इस मामले के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में खेत में मजदूर पर गिरा पेड़,हुई मौत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय