Wednesday, April 16, 2025

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी पर 50 हजार का इनाम, गाजीपुर पुलिस ने जारी की वांछित अपराधियों की सूची

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गाजीपुर पुलिस ने फरार चल रहे 29 अपराधियों की सूची जारी की है, जिसमें अफशां अंसारी का नाम भी शामिल है। पुलिस ने इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है।

कई बुरे कामों में शामिल हैं राकेश टिकैत, किसान आंदोलन की आड़ में कर रहे प्रॉपर्टी डीलिंग: हरिनाम वर्मा

कई बुरे कामों में शामिल हैं राकेश टिकैत, किसान आंदोलन की आड़ में कर रहे प्रॉपर्टी डीलिंग: हरिनाम वर्मा

अफशां अंसारी पर मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वह 2022 से फरार हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने विकास कंस्ट्रक्शन नाम की फर्म बनाकर अनुसूचित जाति की जमीन पर अवैध कब्जा किया और उस पर गोदाम बनवाकर एफसीआई को किराए पर दिया। इस मामले में अन्य चार आरोपी पहले ही कोर्ट में पेश हो चुके हैं, लेकिन अफशां अंसारी अब तक फरार हैं।

सोशल मीडिया पर की थी देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, धार्मिक भावनाएं आहत करने पर गिरफ्तार

गाजीपुर पुलिस ने अफशां अंसारी के अलावा 28 अन्य अपराधियों के नाम भी जारी किए हैं। पुलिस ने इन सभी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं और प्रत्येक अपराधी की कुंडली तैयार की जा रही है।

  • शाहाबुद्दीन उर्फ शब्बू पुत्र मु. हमीद, सरायसपुर, थाना रसड़ा, बलिया: ₹25,000

  • मु. इसराफ़ील उर्फ विवेक्की पुत्र मु. मुन्ना, सरायसपुर, थाना रसड़ा, बलिया: ₹25,000

  • शाहजान खान पुत्र मु. इसराइल, सरायसपुर, थाना रसड़ा, बलिया: ₹25,000

  • मु. सलीम उर्फ विशाल पुत्र मु. बसीर, सरायसपुर, थाना रसड़ा, बलिया: ₹25,000

  • ग़ौस मोहिउद्दीन अंसारी पुत्र खलील अंसारी, मुशफ्फरपुर, थाना मुहम्मदाबाद, हाल पता: 207 ग्रैंडर अपार्टमेंट-6 डालीबाग, थाना हजरतगंज, लखनऊ: ₹25,000

  • राजा कुमार राय पुत्र भुवनेश्वर राय, सा. बिन्दगांव, थाना डोरीगंज, सारण (बिहार): ₹25,000

  • नेज़र उर्फ गुड्डू बनवासी पुत्र स्व. गुंगा बनवासी, बाराचवर, थाना करीमुद्दीनपुर, गाज़ीपुर: ₹25,000

  • लखीराम पुत्र बौली, सा. भैंसपुर पाण्डेय मोड़, थाना जमानियां, गाज़ीपुर: ₹25,000

  • पप्पू यादव नन्हक, सा. डॉली कब्बा मोड़, थाना नोनहरा, गाज़ीपुर: ₹25,000

  • छोटू गौड़ पुत्र सम्पत गौड़, सा. पिपरही, थाना सरायख्वाजा, मऊ: ₹25,000

  • अशोक कुमार उर्फ इंटरनेशनल, सा. तेयथा चौहटा, थाना बिथान, भोजपुर (बिहार): ₹25,000

  • अकबर अली पुत्र मु. मो. अकबर, मंझर गली फुलवारी शरीफ, थाना फुलवारी शरीफ, पटना (बिहार): ₹25,000

  • आजाद कुरैशी उर्फ भोले पुत्र आफताब कुरैशी, सा. बारा रकबा, थाना गहमर, गाज़ीपुर: ₹25,000

  • सोनू मुसहर पुत्र मुखराम, सा. मठिया, थाना गहमर, गाज़ीपुर: ₹25,000

  • अफ़सा अंसारी पत्नी मुख्तार अंसारी, सा. मुशफ्फर, थाना मुहम्मदाबाद, गाज़ीपुर: ₹50,000

  • बाबूल पटवा पुत्र रामदरश पटवा, निवासी कोट किला कोहना, थाना कोतवाली, गाज़ीपुर: ₹25,000

  • छोटे लाल पुत्र स्व. धुरा राम, सा. चंडीपुर, थाना करण्डा, गाज़ीपुर: ₹25,000

  • विभाष पाण्डेय उर्फ रिंकू/विवेक पाण्डेय पुत्र रामायन पाण्डेय, सा. दुबेथ, थाना रामपुर मांझा, गाज़ीपुर: ₹25,000

  • विरेंद्र दूबे उर्फ भूटन पुत्र स्व. शिवप्रसाद दूबे, सा. अलीपुर बनगांवा, थाना नन्दगंज, गाज़ीपुर: ₹25,000

  • अंकित राय उर्फ प्रतीक पुत्र किशुनदेव राय, सा. इस्माइल, थाना नन्दगंज, गाज़ीपुर: ₹50,000

  • बिशाल पासी पुत्र ललन पासी, सा. सिहोरी, थाना नन्दगंज, गाज़ीपुर: ₹25,000

  • बिंदू देवी पत्नी किशन उर्फ विजय चौहान, सा. मंझर बबत्ता, थाना नन्दगंज, हाल पता: सुसुंडी, थाना नोनहरा: ₹25,000

  • गोपाल पुत्र राज मुन्ना, सा. सिहोरी, थाना नन्दगंज, गाज़ीपुर: ₹25,000

  • अंकुर यादव पुत्र उमाशंकर यादव, सा. सरसवां, थाना बिरनो, गाज़ीपुर: ₹25,000

  • विनोद यादव पुत्र नन्दलाल यादव, सुमाथर बुलाईलाल गोविन्द, थाना कोढ़ा, कटिहार (बिहार): ₹25,000

  • रामकुमार कुमार पुत्र बिहारी दास, सा. मिर्जापुर, थाना दुर्गावती, भभुआ कैमूर (बिहार): ₹25,000

  • प्रह्लाद गौड़ पुत्र सुरेश गौड़, डेरा कला, थाना सैदपुर, गाज़ीपुर: ₹50,000

  • प्रकाश गौड़ पुत्र सुरेश गौड़, डेरा कला, थाना सैदपुर, गाज़ीपुर: ₹50,000

  • अशोक यादव उर्फ छोटेलाल पुत्र लालधर यादव, सा. रोहत, थाना सिधारी, आज़मगढ़: ₹25,000

यह भी पढ़ें :  सोना-चांदी की चमक से बाजार गुलजार: एक हफ्ते में सोना 5000 और चांदी 6000 उछली, निवेशकों में खुशी की लहर

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय