शामली: जनपद में चिनाई का काम कर रहे एक राजमिस्त्री पर सांप द्वारा हमला कर काटने की घटना सामने आई है। सांप को देखकर मौके पर अफरा-फतरी मच गई। मजदूरों के साथ-साथ राजमिस्त्री भी काम छोड़कर अपनी जान बचाकर भागने लगा। बाद में राजमिस्त्री को उपचार के लिए सीएचसी शामली पर लाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।
![](https://royalbulletin.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240504_175237.jpg)
शनिवार को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव राझड पठानपुरा निवासी 58 वर्षीय नानकचंद को सर्पदंश के बाद साथियों द्वारा सीएचसी शामली पर भर्ती कराया गया। नानकचंद राजमिस्त्री का काम करता है और शनिवार को वह झिंझाना कस्बे में रजनीश नाम के व्यक्ति के मकान पर मजदूरी कर रहा था।
बताया जा रहा है कि इसी बीच राजमिस्त्री ने ईंट के चट्टे से चिनाई के लिए एक ईंट उठाई, तभी ईंट के पीछे बैठे सांप ने फुंकार मारते हुए राजमिस्त्री पर हमला बोल दिया। सांप राजमिस्त्री की हथेली से चिपक गया, जिसे राजमिस्त्री ने झटका देकर नीचे गिराया। सांप को देखकर मौके पर काम कर रहे मजदूर और राजमिस्त्री जान बचाकर भागने लगे।
सांप कांटने के बाद राजमिस्त्री को साथियों ने फौरन शामली लाकर सीएचसी शामली पर उपचार के लिए भर्ती कराया। सीएचसी पर डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। सीएचसी की इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल पेशेंट की हालत स्थिर है।