Thursday, September 19, 2024

सहारनपुर में युवक ने की चाकू से गला काटकर आत्महत्या,डिप्रेशन में जूझ रहा था युवक

सहारनपुर। सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि गंगोह के गुलाम ओलिया मोहल्ले में 30 वर्षीय युवक रिजवान ने चाकू से गला काटकर आत्महत्या कर ली।
थाना प्रभारी एचएन सिंह के मुताबिक रिजवान नशे का आदी था इसी कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। रिजवान ने दोपहर के वक्त चाकू से अपना गला काट लिया। उसके भतीजे शाहिद ने उसे ऐसा करने से रोकना भी चाहा लेकिन रिजवान अपना गला काटने से नहीं रूका। उसकी तत्काल मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय