Wednesday, April 30, 2025

झांसी में दूल्हा के फूफा की संदिग्ध अवस्था में मौत,गला दबाकर हत्या का आरोप

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में नदी पार कोट खेरा गांव में आई बारात में शामिल एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक दूल्हा का फूफा बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोप लगाया कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

 

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के जिला दतिया के ग्राम पटाई से संजय अहिरवार की बारात झांसी जनपद के थाना रक्सा क्षेत्र स्थित नदी पार ग्राम कोटखेरा निवासी जितेंद्र अहिरवार के घर गुरुवार की रात आई थी। बारात में दूल्हा का फूफा मध्यप्रदेश के जिला दतिया इंदरगढ़ निवासी केशव अहिरवार भी शामिल होने आया था। आज सुबह केशव का शव गांव किनारे रास्ते में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई।

[irp cats=”24”]

 

 

इस सूचना पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही परिजनों का आरोप है कि केशव की गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय