Friday, September 20, 2024

हरिद्वार में कांवड़ियों की सेवा में जुटे नोएडा के व्यापारी, विशाल भंडारे का आयोजन

नोएडा। नर नारायण धर्मार्थ सेवा समिति एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नोएडा के सौजन्य से उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित हो रहे विशाल कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ियों के सेवार्थ पूरी टीम जुटी हुई है। भंडारे का नेतृत्व नर नारायण सेवा समिति के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा व्यापार मंडल के चेयरमैन राम अवतार सिंह कर रहे हैं। व्यापार मंडल नोएडा के अध्यक्ष नरेश कुच्छल के निर्देशन में व्यापारियों की एक टीम महामंत्री मनोज भाटी के साथ नोएडा से जाकर अपनी सेवाएं दे रही है।
बता दें कि यह विशाल भंडारा मोहम्मद पुर जठ्ठ, नियर मंगलोर, हरिद्वार में लगी हुई है और भोले भक्त कांवड़ियों के सेवार्थ 24 घंटे काम कर रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नरेश कुच्छल ने बताया कि विशाल भंडारे के मौके पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में कांवड़िये भोले बाबा की जयघोषों के साथ इस शिविर में पहुंच रहे हैं, जहां उनके लिए ठहरने, खाने-पीने, नहाने आदि सभी तरह की व्यस्थाएं व सुविधाएं उपलब्ध है।

 

नरेश कुच्छल ने बताया कि कांवड़ यात्रा शिव भक्तों की आस्था, भक्ति और तपस्या का प्रतीक है। भोले को पूजने वालों का मानना है कि सावन में भगवान शंकर को गंगाजल अर्पित करने से उनका आशीर्वाद मिलता है और आध्यात्मिक की प्राप्ति होती है। साथ ही कांवड़ यात्रा करने से परिवार की उन्नति होती है और कांवड़ यात्रा करने वाले पर महादेव की असीप कृपा होती है।

 

 

उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा जिसे कांवड़िएं कई चुनौतियों, कठिनाईयों और कठिन नियमों का पालन करते हुए बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ करते हैं। वहीं कांवड़ यात्रा करने के पीछे यह मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस यात्रा को करता है उसे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि हर साल लाखों की संख्या में कांवड़िएं कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा पर भक्त दूर-दूर से जल लेकर आते हैं और लगभग 150 किलोमीटर तक पैदल चलकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। अधिकतर लोग हरिद्वार, प्रयागराज, गौमुख व गंगोत्री आदि तीर्थस्थलों से जल भरते हैं।

 

इस टीम में कावंड़ियों के सेवार्थ तकरीबन 100 से अधिक सेवक लगातार काम कर रहे हैं, जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी, महामंत्री दिनेश महावर, सोहनवीर सिंह,यश्वीर सिंह राठी, ओमवीर सिंह, विजय चौहान, सत्यनारायण गोयल, संदीप चौहान, मूलचंद गुप्ता, राधेश्याम गोयल, विनोद गोयल, प्रवीण चौहान, जगदीश नागर, वीरपाल सिंह, सुभाष त्यागी, बृजमोहन राजपूत, रामवीर गुप्ता, कपिल भाटिया आदि शामिल हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय