Thursday, September 19, 2024

प्रतापगढ़ में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश को किया गिरफ्तार, दो फरार

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ मानिकपुर थाना इलाके के सहजनी गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार को कुंडा में महिला शाखा संचालक से रुपये लूटने का प्रयास किया था।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

हालांकि, बदमाश लूट की कोशिश में कामयाब नहीं हो पाए और वह महिला पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फायरिंग के दौरान महिला को छर्रे लगे और वह मामूली रुप से घायल हो गई। इस बीच पुलिस ने दिनदहाड़े महिला के साथ हुई लूट के प्रयास के मामले को गंभीरता से लिया और बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को तीन बदमाशों के मानिकपुर थाना में मौजूद होने की जानकारी मिली। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करते हुए बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा।

 

 

लेकिन, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें अमन कश्यप नाम के एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। प्रतापगढ़ के एएसपी संजय राय ने बताया कि मंगलवार को थाना मानिकपुर में तीन बदमाशों ने एक टाइनी संचालिका को लूटने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी ओर से फायरिंग भी की गई। इसमें महिला छर्रे लगने से घायल हो गई, जिसका तुरंत इलाज कराया गया।

 

 

 

उन्होंने कहा, “बदमाशों की जानकारी सभी थानों को दी गई। देर रात कुंडा, मानिकपुर थाना पुलिस और एसओजी के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया और दो फरार हो गए। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।” फिलहाल घायल बदमाश को कुंडा सीएचसी से प्रयागराज रेफर कर दिया है। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय