Thursday, September 19, 2024

आगरा में सब इंस्पेक्टर कुलदीप तिवारी की बालकनी से गिरकर हुई मौत,पुलिस भर्ती परीक्षा में लगी थी ड्यूटी

आगरा आगरा के एक थाने में एक दारोगा की मौत हो गई, जब वह बैरक की बालकनी से गिर गए। यह हादसा तब हुआ जब वह लघुशंका के लिए उठे थे, और नींद में होने के कारण संतुलन खो बैठे और बालकनी से गिर गए। साथी पुलिसकर्मी उन्हें गंभीर स्थिति में एसएन इमरजेंसी लेकर गए, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक दारोगा झांसी के रहने वाले थे।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

घटना शुक्रवार रात 11 बजे की है। इसमें कुलदीप कुमार तिवारी, जो हाल ही में औरेया से स्थानांतरित होकर आए थे, शामिल हैं। उन्हें हरीपर्वत क्षेत्र स्थित क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया था। शुक्रवार शाम को दूसरी पाली की परीक्षा के बाद, वह एत्माद्दौला थाने में बनी बैरक में चले गए, जहां कई अन्य पुलिसकर्मी भी रुके थे। कुलदीप तिवारी भी उन्हीं के साथ प्रथम तल पर रुके थे। रात में लघुशंका के लिए उठे थे। नींद में होने के चलते वह बालकनी से गिर गए। तेज आवाज सुनकर बैरक मे सोते साथी पुलिसकमी बाहर आए। कुलदीप तिवारी को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कुलदीप की आयु 50 वर्ष थी।

एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने कुलदीप कुमार झांसी में थाना नवाबाद के महाराणा प्रताप नगर के रहने वाले थे। वह वर्ष 1991 में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव को अंतिम संस्कार के लिए झांसी ले गए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय