Saturday, February 22, 2025

मेरठ के किसानों ने कंगना रनौत को भेजा नोटिस,कहा- किसान आंदोलन पर दिए बयानों पर माफी मांगे अभिनेत्री

मेरठ। भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसानों के धरने में बलात्कार व हत्या होने का विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद से ही देश का किसान कंगना की निंदा कर रहा है। जगह-जगह किसान संगठन धरने पर बैठे हैं।

 

 

मेरठ के बड़कली गांव निवासी किसान संदीप कुमार ने अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल के माध्यम से कंगना रनौत को नोटिस भेजा। संदीप ने नोटिस के माध्यम से कहा कि सांसद के बयान से वह काफी आहत हैं।

 

 

उन्होंने नोटिस मिलने के बाद एक सप्ताह के भीतर माफी मांगने व सांसद पद से इस्तीफा देने की मांग की। कहा कि यदि ऐसा नहीं किया तो वह न्यायालय में वाद योजित करने पर विवश होंगे। संदीप ने बताया कि सांसद पद पर रहते हुए कंगना ने देश के किसानों पर इस तरह का आरोप लगाया। इस कारण किसान अपने को अपमानित महसूस कर रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय