Friday, September 20, 2024

यूपी मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति चुनाव में हेमंत तिवारी अध्यक्ष और भारत सिंह सचिव चुने गए

लखनऊ – वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी लगातार पांचवीं बार उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति (यूपीएसएसीसी) के अध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं जबकि भारत सिंह एक नजदीकी मुकाबले में सचिव पद के लिये चुने गये हैं।

शनिवार को हुये चुनाव में हेमंत तिवारी ने मनोज मिश्रा को हरा कर अपना दबदबा कायम रखा वहीं भारत सिंह ने तीन मतों से शिवशरण सिंह के खिलाफ जीत दर्ज की। हेमंत तिवारी लगातार पांचवी बार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार मिश्रा को 116 मतों से हराया है। हेमंत तिवारी को कुल 395 मत मिले है, जबकि मनोज मिश्रा को 279 मत ही प्राप्त हुए। वहीं, सचिव पद पर 192 मत पाकर भारत सिंह निर्वाचित घोषित हुए, जबकि शिव सरन सिंह को 189 मत ही प्राप्त हुए। भारत सिंह 3 मत से विजयी घोषित हुए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कोषाध्यक्ष पद पर आलोक कुमार त्रिपाठी निर्वाचित हुये जबकि उपाध्यक्ष पद पर आकाश शेखर शर्मा,अविनाश चंद्र मिश्र और राघवेन्द्र त्रिपाठी को जीत मिली वहीं संयुक्त सचिव के पद पर विजय कुमार त्रिपाठी,अनिल कुमार सैनी और नीता देवी चुनी गयी।

सदस्य कार्यकारिणी में दिलीप सिन्हा,रितेश सिंह,अब्दुल वहीद,नवेद शिकोह, वेदप्रकाश दीक्षित,शबीहुल हसन,भूपेन्द्र मणि त्रिपाठी,राघवेन्द्र प्रताप सिंह,रेनू निगम,शेखर पंडित,सुयश मिश्रा और सत्येन्द्र राय निर्वाचित हुये।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय