Saturday, April 26, 2025

शामली में भीषण जाम लगने से नागरिक परेशान, घंटों लगा रहा जाम

शामली। रविवार को दिनभर शहरभर में भीषण जाम लगने से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पडा। शहर में जहां मिल में पेराई कार्य धीमा चलने से गन्ने के वाहनों का जाम लगा रहा वही मेरठ-करनाल मार्ग व दिल्ली रोड पर छोट बडे वाहनों का जाम रहने से वाहन चालक घंटों जाम के झाम में फंसे रहे। जाम को खुलवाने में ट्रेफिक पुलिसकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पडी।

 

 

[irp cats=”24”]

शामली शहर में आये दिन लगने वाले जाम से नागरिक परेशान हो चुके है। बार बार आला अधिकारियों को पत्राचार करने के बावजूद भी जाम से निजात मिलती नजर नही आ रही है। शहवासियों के लिए जाम एक गंभीर समस्या बना हुआ है।

 

 

 

रविवार को भी शहर के शुगर मिल में गन्ना पेराई कार्य धीमा चलने से गन्ना वाहनों की लंबी लंबी लाईने लगी रही। शुगर मिल गेट से शुरू होकर गन्ना वाहनों का जाम शहर के वर्मा मार्किट तक लगा रहा। नागरिकों के गन्ने के वाहनों के बीच से होकर गुजरना पडा। इसके अलावा शहर के दिल्ली रोड, मेरठ-करनाल मार्ग पर भी छोटे बडे वाहनों का भीषण जाम रहा।

 

 

विजय चौक से लेकर रेलपार बाईपास मार्ग तक वाहनों की लंबी लंबी लाईने लगी रही। जिस कारण लोगों को मिनटों का सफर घंटों में तय करना पडा। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण लोग घूमने के लिए निकलते है, लेकिन जाम को देखते हुए लोगों ने घरों में रहना की उचित समझा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय