Wednesday, July 24, 2024

शामली में रात में आई बारिश से हुआ जलभराव, सड़कों पर फैला कीचड़

शामली। गत रात्रि आई झमाझम बारिश से शहरभर में जलभराव हो गया। सवेरे बारिश रूकने पर जब लोग घरों से बाहर निकलते तो सडकों पर भारी कीचड फैला हुआ था और कई स्थानों पर जल निकासी न होने से जलभराव की समस्या बनी रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

लगातार मौसम में हो रही परिवर्तन से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। शनिवार को दिनभर मौसम बिल्कुल साफ रहा और तेज धूप में बैठकर लोगों ने ठंड से निजात पाई, लेकिन जैसे ही शाम हुई तो मौसम पूरी तरह से बदल गया था। रात्रि में आये काले बादलों के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई थी। बारिश के बाद शहरभर के अनेकों स्थानों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई।

 

 

रविवार सवेरे बारिश रूकने के बाद जब लोग घरों से बाहर निकले तो नालियां में अटा कूडा सडकों पर फैला हुआ था। जगह जगह कीचड फैला हुआ था। शहर के मौहल्ला पंसारियान, नई बस्ती, रामसागर, कलंदरशाह में सडकों पर कीचड फैला हुआ था।

 

सती मंदिर रोड पर जल निकासी न होने से सडकों पर पानी भरा हुआ था और लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पडा। नागरिकों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से नगर पालिका द्वारा वार्ड क्षेत्र में विकास कार्य नही कराए जा रहे है, जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय