Tuesday, April 29, 2025

मेरठ में आंगन में सो रहे बच्चे को तेंदुआ ने खींचा, शोर मचाने पर भागा

मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव लतीफपुर में देर रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने दावा किया कि उनके गांव में तेंदुआ पहुंच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि घर के आंगन में सो रहे दस साल के बच्चे गुरचरण को तेंदुए ने खींचने की कोशिश की। बच्चे की मां के जागने पर तेंदुआ भाग गया। हालांकि वन विभाग की टीम ने जांच के बाद कहा कि मौके से तेंदुए के पंजे के निशान नहीं मिले हैं।

 

लतीफपुर के कंकरखेड़ा मोहल्ले में रहने वाली सोनी कौर ने बताया कि सोमवार रात वह चारपाई पर लेटीं थीं। उनके पास ही दूसरी चारपाई पर उनका बेटा गुरचरण(10) सो रहा था। तभी एक तेंदुआ उनके घर में पहुंच गया।

[irp cats=”24”]

 

तेंदुए ने पैर पकड़कर गुरचरण को खींचने की कोशिश की। गुरचरण रोने लगा तो सोनी कौर ने शोर मचा दिया। तभी तेंदुआ भाग गया और आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में तेंदुआ आने की जानकारी हो गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए।

 

इससे गांव में डर व्याप्त हो गया, वहीं आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीण भी सतर्क हो गए। ग्राम प्रधान दिलदार सिंह और ग्रामीण तेंदुए को खोजने के लिए लाठी-डंडे लेकर निकल गए। देर रात तक ग्रामीण गांव में लाठी-डंडे लेकर घूमते रहे लेकिन तेंदुए का कोई अता-पता नहीं चला। कुछ लोगों ने भेड़िया होने की भी आशंका जताई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय