Friday, September 20, 2024

गाजियाबाद में वर्चुअल बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री ने महानगर के काम को सराहा, किया मार्गदर्शन

गाजियाबाद। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान 2024 पूरे शोर से चल रहा है। भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश और क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया के साझा नेतृत्व में महानगर की ओर से सदस्यता अभियान में लगी समस्त टीम का वर्चुअल बैठक के माध्यम से मार्गदर्शन किया। वर्चुअल बैठक के शुभारंभ में संजीव शर्मा ने सदस्यता को लेकर महानगर का पूरा ब्यौरा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री को बताया। इसी के साथ हाल से प्रारंभ हुए डोर टू डोर अभियान की सफलता हेतु अपनी कार्य योजना बताई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने अपने संबोधन में सबसे पहले महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को गाजियाबाद के बधाई दी। उन्होंने कहा प्रदेश संगठन को गाजियाबाद से सात लाख के लक्ष्य के साथ काम करने की आस है। विभिन्न बूथ पर चल रहे सदस्यता अभियान के सफल संचालन की रचना बताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को आबंटित बूथ और अपने बूथ पर 200 के लक्ष्य को पार करने के उद्देश्य से काम करना है। जिसके लिए रिहायशी और व्यावसायिक दोनों जगहों पर जाकर मिस्ड कॉल लगवानी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा गाजियाबाद प्रदेश का ही नहीं अपितु पश्चिम उत्तर प्रदेश का भी प्रवेश द्वार है।

 

 

संगठन द्वारा गाजियाबाद में प्रत्येक आयामों का प्रवेश होने पर उसे महानगर पूर्ण सम्मान के साथ ताजपोशी करके एक नया कीर्तिमान बनाते हुए क्षेत्र को सौंप देते हैं। इसे सम्मान के साथ क्षेत्र प्रदेश की ओर रवाना करता है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की विधानसभा में गाजियाबाद विधानसभा सदस्यता अभियान में अव्वल प्रदर्शन के साथ नंबर एक पर जमी हुई है।  यह कार्यकर्ताओं की कार्य कुशलता और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के धरातल पर कार्य करने की बदौलत सम्भव हुआ है। बैठक का संचालन सदस्यता अभियान के महानगर संयोजक पप्पू पहलवान और संदीप त्यागी ,गोपाल अग्रवाल आदि ने किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय