Friday, September 20, 2024

कानपुर में धार्मिक पोस्टर फाड़ने के मामले का आरोपित गिरफ्तार

कानपुर। कल्याणपुर थाने की पुलिस ने रविवार देर रात धार्मिक पोस्टर फाड़ने के मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजेगी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को बुढ़वा मंगल की शुभकामनाएं देने के लिए एक पोस्टर राहुल दीक्षित ने लगाया था। जिसे एक व्यक्ति ने जानबूझकर फाड़ दिया। इस संबंध में राहुल दीक्षित की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई।

 

कल्याणपुर थाने की पुलिस टीम ने इस मामले के आरोपित कल्याणपुर के 589 आवास विकास तीन ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी आजम हसन पुत्र चुन्ना हसन को रविवार देर रात गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय