Friday, September 20, 2024

सहारनपुर में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत 

सहारनपुर (नागल)। ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव लाखनौर तिराहे पर एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव पुंडैन निवासी देवेंद्र सिंह (50) पुत्र श्योराण सिंह घर से किसी काम के लिए अपनी बाइक से सीडकी लाखनौर मार्ग होते हुए सहारनपुर जा रहा था। जैसे ही वह गांव लाखनौर तिराहे पर पहुंचा बाइक के आगे चल रहे ट्रक चालक ने हाईवे के लिए कट मारा तो उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देवेंद्र के दो बेटे तथा पत्नी है। बड़े बेटे की उम्र 18 साल है।

 

 

परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले ही देवेंद्र के पिता की मौत हुई थी। मां गंभीर बीमारी से पीड़ित है। वह खेती करने के साथ ही एक पब्लिक स्कूल की गाड़ी चलाता था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय