Saturday, September 21, 2024

शामली में रालोद कार्यालय पर 11 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे जयंत चौधरी

शामली। राष्ट्रीय लोक दल के सुप्रीमो जयंत चौधरी आज 11:00 बजे शामली पहुंचेंगे। उन्हें पार्टी कार्यकर्ता लांख गाँव की चौकी पर रिसीव करेंगे। सुबह से ही लांख चौकी पर बड़ी संख्या में आसपास के गांव के रालोद कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

जयंत चौधरी वहां से बाईपास होते हुए 11:30 बजे पार्टी कार्यालय पर पहुंचेंगे। जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग को संबोधित करेंगे। उसके बाद चौधरी जयंत नहर पट्टी स्थित जनपद के नवोदय विद्यालय में निरीक्षण करेंगे। चौधरी जयंत के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ सुबह से ही लांख चौकी पर इकट्ठा होना शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भैंसवाल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचना शुरू हो गए है। लांख चौकी पर जयंत के स्वागत की तैयारी चल रही है। वहां से गाड़ियों के काफिले के साथ जयंत चौधरी को जुलूस के रूप में पार्टी कार्यालय पर लाया जाएगा।

 

 

जहां पर वह पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा करेंगे। चौधरी जयंत के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय विधायक रालोद के मंत्री व कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं। जयंत चौधरी का केंद्र में मंत्री बनने के बाद शामली जनपद मे उनका यह पहला आगमन है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जयंत की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने चौक चाैुबंध व्यवस्था कर रखी है।

 

पार्टी सूत्रों के अनुसार जंयत चौधरी नवोदय विद्यालय में निरीक्षण करने के बाद चरथावल के लिए प्रस्थान करेंगे। उसके बाद वह मीरापुर होते हुए वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय