Tuesday, May 20, 2025

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गौ-ध्वज स्थापना भारत यात्रा की शुरुआत 22 सितम्बर से करेंगे

अयोध्या। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गौ-ध्वज स्थापना भारत यात्रा की शुरुआत 22 सितम्बर को अयोध्या से करेंगे।

शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि देश में हम गायों के निरादर को लेकर चिंतित है। भारतीय संस्कृति में गाय को माँ स्थान दिया गया है। मगर लोग थोड़े से स्वार्थ के लिए दूसरों की भावनाओं को आहत करते हैं। हम चाहेंगे कि लोग इस गौ ध्वज स्थापना भारत यात्रा जुड़े और पूजनीय गौ माता को उसका गौरव व सम्मान दिलाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय आदि काल से ही पूजनीय रही है और इसके साथ जनमानस की बहुत सारी मान्यताएं एवं आस्था जुड़ी है।

बताया गया कि अयोध्या से शुरू होने वाली यह यात्रा देश के सभी अंचलों तक होगी और देशवासियों को एक साथ जोड़ेगी। अयोध्या में इस पावन कार्य के लिए कई पूजनीय धर्म गुरु हिस्सा लेंगे और सभी का नेतृत्व शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी करेंगे। यह यात्रा पूरे एक माह की होगी जो देश के सभी अंचलों से होते हुए जनमानस को जोड़ेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय