Monday, September 23, 2024

बैंक खाते की जानकारी देने के बहाने युवती से की अश्लील हरकतें, मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अगवानपुर निवासी युवती को बैंक खाते की जानकारी देने के बहाने घर बुलाकर चार आरोपित लोगों पर अश्लील हरकत करने की घटना प्रकाश में आई है। विरोध करने पर पीड़िता युवती की मां को आरोपितों ने सरिया से वार कर घायल कर दिया। मामले में सोमवार को थाना सिविल लाइंस पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सिविल लाइंस के अगवानपुर निवासी युवती ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस अर्पित कपूर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ला सादात निवासी मुस्तकीम से अपने पिता के बैंक खाता के बारे में जानकारी मांगी। इसके बाद मुस्तकीम ने फोन पर गाली गलौज की। युवती ने उसकी विरोध करने पर युवती की मां को सरिया मारकर कर दिया घायल आवाज को अपने फोन में रिकार्ड कर लिया। इस मामले में मुस्तकीम ने बात करने के लिए अपने घर बुलाया। युवती अपनी मां और मां की सहेली के साथ 14 सितंबर की रात्रि 8 बजे मुस्तकीम के घर पहुंची। वहां तीन लड़के पहले से बैठे थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुस्तकीम ने पूछा कि फोन पर क्या बोल रही थी। युवती ने मुस्तकीम पर आरोप लगाया कि उसने पिता के बैंक खाते से लेनदेन किया है। इतना सुनते ही मुस्तकीम

ने अपने अन्य साथियों के साथ युवती को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना को देखते ही युवती की मां बचाने के लिए आगे आई तो आरोपियों ने उस पर सरिया से वार कर दिया।

युवती का कहना है कि हमले से उसकी मां के कान का पर्दा फट गया। मां का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। मुस्तकीम ने युवती को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में सीओ के निर्देश पर सिविल लाइंस पुलिस ने आज चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय