Wednesday, September 25, 2024

ग्रेटर नोएडा में सपा ने मुख्यमंत्री से मिलने का मांगा समय, मुलाकात न होने पर होगा विरोध

नोएडा।  आगामी 25 सितंबर को मुख्यमंत्री के ग्रेटर नोएडा आगमन पर समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जनपद के किसानों व अन्य लोगों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय मांगा है। समय न मिलने की स्थिति में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध करेंगे।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

इस मामले लेकर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को स्वर्ण नगरी स्थित प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ जनपद गौतमबुद्व नगर के कई बार दौरे कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने एक बार भी जनपद की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास नहीं किया है।

 

 

आज पूरे जनपद में बड़ी संख्या में किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन तीनों प्राधिकरण के अधिकारी एवं भाजपा के जनप्रतिनिधि किसानों की समस्या को हल करने की बजाय उन्हें गुमराह कर रहे हैं। शासन और प्रशासन द्वारा किसानों की समस्या हल करने के लिए गठित कमेटी केवल किसानों को भ्रमित करने के लिए है। उन्होंने कहा कि आज गौतमबुद्ध नगर विकास के कार्यों में सबसे पीछे है। शहर के मुख्य मार्गों का बुरा हाल है। दादरी नोएडा मार्ग इसका उदाहरण है। मार्ग में गहरे-गहरे गड्ढे है, मार्ग में भारी जलभराव रहता है जिससे जाम की स्थिति बन जाती है और लोग घंटे जाम में फंसे रहते हैं।

 

 

प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा शासन काल में जनपद में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री जनपद के दौरे तो करते हैं लेकिन जनपद के विकास के लिए करते कुछ नहीं। समाजवादी पार्टी सरकार में जनपद के विकास को तेजी मिली थी, वह भाजपा की सरकार बनते ही ठहर गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि जनपद की वर्तमान स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा नहीं करते,  इसलिए समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जनपद की 11 सूत्रीय समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा। यदि प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात मुख्यमंत्री से नहीं कराई जाती है तो समाजवादी पार्टी मुख्यमंत्री के दौरे का जमकर विरोध करेगी।

 

प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, नरेंद्र नागर, सुधीर तोमर, कृशांत भाटी, सुरेंद्र नागर, कपिल सैफी, अनूप तिवारी, निशांत नागर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय