Wednesday, September 25, 2024

भाजपा ने जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का आज उनकी जयंती पर कृतज्ञ भाव से पुण्य स्मरण किया। भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा, ” एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर पर शत्-शत् नमन।”

भाजपा ने उनका पुण्य स्मरण करते हुए एक और पोस्ट की। इसमें देशवासियों का आह्वान किया गया है, ” अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को भाजपा सदस्यता महाअभियान का हिस्सा बनें। 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल करें, भाजपा का सदस्य बनें।”

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाजपा की वेबसाइट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर विस्तार से चर्चा की गई है। इसमें जानकारी दी गई है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सन 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे। एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ वह एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किए।

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही वह इसके वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा-स्रोत रहे हैं। उनका राजनीतिक दर्शन मानव मात्र की आवश्यकताओं के अनुरूप और हमारे प्राकृतिक आवास के अनुकूल राजनीतिक कार्यप्रणाली एवं शासकीय कौशल का मार्ग प्रशस्त करने वाला एक चहुंमुखी वैकल्पिक जीवन दर्शन है। ‘अनेकता में एकता और विभिन्न रूपों में एकता की अभिव्यक्ति भारतीय संस्कृति की सोच रही है’।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को उत्तर प्रदेश की पवित्र ब्रजभूमि मथुरा में नगला चंद्रभान नामक गांव में हुआ था। 11 फरवरी, 1968 को वो इस दुनिया को विदा कह चिरमुद्रा में लीन हो गए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय