Thursday, April 17, 2025

सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान पोखर में डूबे तीन युवक, दो का शव बरामद

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में रविवार को सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अलग-अलग जगहों पर पोखर में तीन युवक डूब गए। जिसमें दो का शव बरामद कर लिया गया, जबकि एक की तलाश समाचार प्रेषण तक की जा रही है।

पहली घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौड़ पोखर की है। जहां कि पोखर में डूबने से रजौड़ निवासी लक्ष्मी यादव के पुत्र प्रमोद यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रजौड़ के कुछ युवक प्रतिमा विसर्जित करने गए थे। विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चले जाने से प्रमोद यादव डूब गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से उसे निकालकर गढ़पुरा पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र की है। जहां कि गौड़ा पंचायत-एक निवासी रामसुखित महतो के पुत्र साजन कुमार की पोखर में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि साजन प्रतिमा विसर्जन के लिए पोखर गया था। जहां विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चला गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते और बचाने का प्रयास करते, साजन कुमार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा शव को बाहर निकाला गया है।

तिसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया स्थित बड़ी पोखर की है। जहां कि सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान गाछी टोला निवासी पंकज रजक का पुत्र गोलू कुमार पोखर में डूब गया है। स्थानीय लोगों द्वारा पोखर में शव की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  सभी वर्गों के विकास के लिए समर्पित है हमारी सरकार : नीतीश कुमार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय