Thursday, October 3, 2024

मेरठ में आठ माह की गर्भवती का शव पंखे से लटका मिला, पति समेत तीन पर मुकदमा

मेरठ। सरधना में आठ माह की गर्भवती विवाहिता का शव पंखे में लटका मिला है। विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिले होने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत गर्भवती के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित तीन पर मुकदमा दर्ज कराया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सरधना थाना क्षेत्र के गांव महादेव में गर्भवती आसमीन का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर थाने में पति जीशान, सास निजरा, ननद शहजादी के खिलाफ दहेज और हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

 

गांव अटाली निवासी यासीन थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पौत्री आसमीन की शादी दो साल पहले सरधना क्षेत्र के महादेव गांव में हुई थी। आसमीन आठ माह की गर्भवती थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग एक लाख रुपये और बाइक दहेज में मांग रहे थे।

 

आरोप है कि आसमीन का उत्पीड़न किया जा रहा था। आसमीन ने ससुराल वालों के मारपीट करने की सूचना पुलिस को दी थी। विवाहिता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। मायके पक्ष का आरोप है कि सुबह साढ़े तीन बजे महादेव गांव से आसमीन की मौत की सूचना फोन पर दी गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय